शादी के लिए नशे में पहुंचा दूल्हा, वरमाला के वक्त लड़खड़ाए कदम, तो गुस्साई दुल्हन ने लौटाई बारात और फिर....
Wednesday, May 14, 2025-03:08 PM (IST)

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर में दुल्हन ने नशे में दूल्हे को देख शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला नगर पंचायत क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि सोमवार 12 बजे रात बारात पहुंची। इसके बाद वरमाला की रस्म की जाने लगी। वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हे की हालत देख दुल्हन पक्ष के लोग जान गए कि दूल्हा नशे में है। वहीं जब दुल्हन को इस बात की खबर लगी तो वह भड़क गई और शादी करने से इंकार कर दिया। इस दौरान वर पक्ष के लोग 12 घंटे तक दुल्हन के दरवाजे पर रुक कर इंतजार करते रहे। लेकिन लड़की और उसके पिता अपने फैसले पर अड़े रहे। वहीं लड़की के पिता ने भी इस फैसले में उसका पूरा साथ दिया। आखिरकार बारात बिन ब्याह ही लौटा दी गई।