बिहार में तेजी से चढ़ रहा पारा... 12 जिलों में लू का अलर्ट जारी, शिक्षा विभाग ने बदला स्कूलों का समय

4/17/2022 4:52:18 PM

 

 

पटनाः बिहार में पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के 12 जिले बक्सर, कैमूर, भोजुपर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, बांका और भागलपुर में अधिकत्तम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसी के चलते शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में भी बदलाव कर दिया है।

मोसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा है। इसमें पटना में 42 डिग्री सेल्सियस, गया में 42.3 डिग्री, भागलपुर में 41.2 डिग्री, सुपौल में 40.4 डिग्री, जमुई में 42.6 डिग्री, बक्सर में 45.6 डिग्री, वैशाली में 40.9 डिग्री, औरंगाबाद में 42.4 डिग्री, बांका में 43.6 डिग्री, नवादा में 42.6 डिग्री और नालंदा में 41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं लू के दौरान आम लोगों से अपील की गई है कि दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलें। तेज धूप में पारा 44 डिग्री के पार हो सकता है। ऐसे में लू को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहना होगा।

बता दें कि प्रचंड गर्मी को लेकर स्कूलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब कोई भी शैक्षणिक क्लास 11:45 के बाद नहीं चलेगी। प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए मनमानी करने वालों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static