School Timing change: पटना में पहले समय के अनुसार चलेंगे स्कूल, मौसम में बदलाव के बाद लिया गया फैसला​

5/9/2024 5:04:48 PM

पटनाः बिहार में एक बार फिर मौसम बदल गया है। मौसम के बदलते रूप को देखते हुए पटना डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है।

पटना जिलाधिकारी द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान समय में मौसम में सुधार को देखते हुए आदेश ज्ञापांक 5073/वि दिनांक 30.04.2024 द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के संदर्भ में लगाए गए प्रतिबंध को दिनांक 09.05.2024 के प्रभाव से निरस्त किया जाता है। अब विद्यालय अपने स्तर से सामान्य तरीके से शैक्षणिक गतिविधियों का निर्धारण कर सकते हैं। बता दें कि भीषण गर्मी और लू की चपेट को देखते हुए पटना में अप्रैल महीने में स्कूलों का समय बदला गया था। पहले इन्हें सुबह साढ़े 6 बजे से 10 बजे तक ही विद्यालय संचालन की छूट दी गई थी। अब पहले की तरह स्कूल अपने हिसाब से खोलने और बंद करने का टाइम तय कर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static