Bihar News... जेल में बंद बाहुबली पूर्व MLA अनंत सिंह की फिर बिगड़ी तबीयत, पटना के IGIMS अस्पताल में भर्ती

Sunday, Apr 21, 2024-12:35 PM (IST)

 

पटनाः जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इससे पहले भी अनंत सिंह अस्पताल में भर्ती हुए थे।

मोकामा के पूर्व विधायक को पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में पाया गया कि वह पेट और किडनी की समस्या से ग्रसित हैं। उनका क्रिएटनिन लेवल भी बढ़ा हुआ है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं 3 दिन पहले भी अनंत सिंह की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

बता दें अनंत सिंह पटना की बेउर जेल में बंद है। एके-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में अनंत सिंह को दस साल की सजा हुई है। गौरतलब है कि बाहुबली की पत्नी नीलम देवी राजद का दामन छोड़कर एनडीए में शामिल हो चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static