'हम बिहार की 8 की 8 सीटें जीतेंगे', गिरिराज सिंह ने कहा- देश का गरीब वर्ग प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा

Saturday, Jun 01, 2024-07:56 AM (IST)

पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के तहत आठ संसदीय सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह से मतदान जारी है। राज्य की जिन 8 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु), काराकाट और जहानाबाद सीट शामिल हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने प्रतिकिया दी है।

'हम बिहार की 8 की 8 सीटें जीतेंगे'
गिरिराज सिंह ने कहा कि आज बिहार की 8 सीटों पर चुनाव हो रहा है, जिन सीटों से विपक्ष को उम्मीदें हैं वह भी उन्हें नहीं मिलेंगी। देश का गरीब वर्ग प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है... हम बिहार की 8 की 8 सीटें जीतेंगे। बता दें कि नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, आरा, बक्सर, काराकाट और सासाराम (सु) इज संसदीय क्षेत्र में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

वहीं, इस चरण के मतदान में 85 लाख एक हजार 620 पुरुष, 77 लाख दो हजार 559 महिला और 415 थर्ड जेंडर समेत कुल एक करोड़ 62 लाख चार हजार 594 मतदाता 16634 बूथों पर वोटिंग कर 12 महिला और 122 पुरुष समेत कुल 134 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static