उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अपने घर पर जमकर खेली होली, लालू यादव पर कसा तंज

3/26/2024 12:01:08 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): वैसे तो देश के कई जगहों पर होली 25 मार्च को मनाई गई। वहीं बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई हिस्सों में होली आज यानी 26 मार्च को मनाई जा रही है। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अपने घर पर जमकर होली खेली। 

PunjabKesari

"यह विकसित भारत की होली" 
परिवार के सदस्यों के अलावा कई बाहरी अतिथियों ने भी विजय सिन्हा को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर विजय सिन्हा ने बिहार वासियों को बधाई देते हुए कहा कि ये नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की होली है। यह होली एक महापर्व के रूप में हर भारतीय, हर बिहारी मना रहा है। यह होली एक नए माहौल को खड़ा कर देगा। हर बिहारी इस बार अपनी सांस्कृतिक विरासत और बिहार के गौरव की पहचान को फिर से उभारेगा और विकसित बिहार के निर्माण में लगेगा। 

PunjabKesari

लालू यादव पर कसा तंज 
इसके साथ ही विजय सिन्हा ने राजद प्रमुख लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अब लालू प्रसाद यादव बिहार से विदेशी बन रहे हैं। बिहार की धरती से अब उनका लगाव कम हो रहा है क्योंकि वो सनातन से दूर होते जा रहे हैं। सनातन की संतान अपनी बिहारी पहचान को कभी नहीं खोएगा। बता दें कि लालू यादव इस बार दिल्ली में हैं और वहां उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ होली खेली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static