INDI गठबंधन की रैली पर विजय सिन्हा का हमला, कहा- यह वही लोग जो भ्रष्टाचार में लिप्त होकर जनता की संपत्ति लूट रहे थे

3/31/2024 1:10:47 PM

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Sinha) आज दिल्ली से पटना लौटे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन की महारैली को लेकर कहा कि ये लोकतंत्र को कमजोर करने वाले लोग हैं। ये वहीं लोग हैं, जो राजनीति में सुशासन की बात करते थे।

विजय सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की बात करने वाले लोग आज चतुराई की राजनीति करके अपने चरित्र का हनन कर रहे हैं और ऐसे लोग जो भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लिया करते थे आज अपराध और भ्रष्टाचार युक्त शासन को स्थापित करने का संकल्प दोहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं ना जो बिहार में संकल्प लिए थे कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाएंगे, जाति विहीन भारत बनाएंगे। आज देख लीजिए बिहार में जातीय लहर का कहर फैला रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही लोग हैं जो भ्रष्टाचार में लिप्त होकर भारत की जनता की संपत्ति लूट रहे थे। जब आज उनके ऊपर कार्यवाही हो रही है तब यह लोग संवैधानिक स्थान संस्थाओं के ऊपर आरोप लगाते हुए परेशान हो रहे हैं। ऐसे लोगों को जब संवैधानिक संस्थाओं और न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है तो ऐसे लोगों को शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static