BJP की शराबबंदी की समीक्षा करवाने की मांग पर गरमाई बिहार की राजनीति, JDU प्रवक्ता ने कही ये बात

11/7/2021 6:30:58 PM

पटनाः बिहार में शराबबंदी पर भाजपा और जदयू में तकरार शुरू हो गई है। संजय जायसवाल के बयान के बाद जदयू ने स्पष्ट कर दिया कि जितनी जवाबदेही हमारी उतनी ही उनकी भी है। जदयू नेता का कहना है कि जब सदन में शराबबंदी को लेकर शपथ दिलाई जा रही तो वो भी शामिल थे। जदयू नेताओं का कहना है कि जब कानून बना है तो उसका असर भी होगा इंतजार कीजिए।

जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि निश्चित तौर पर 16 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं, उसमें शराबबंदी कानून में और क्या बदलाव लाए जा सकते हैं, जागरूकता के लिए क्या कुछ किया जा सकता है, इस पर विचार करेंगे। निखिल मंडल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि शराबबंदी को सफल बनाने में सिर्फ जदयू की जिम्मेदारी नहीं है, इसके लिए जितनी जिम्मेदारी जदयू की है उनती ही जिम्मेदारी भाजपा, हम, वीआईपी और विपक्षी दलों की भी है। जब तक आम लोग की इसमें भागीदारी नहीं बढ़ेगी तब तक ये सफल नहीं होगा। सब ने विधानसभा में शपथ ली थी। इसके लिए सबकी जिम्मेदारी बनती है।

बता दें कि संजय जायसवाल ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गांव में इस अवैध धंधे में लगे छोटे-छोटे माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। साथ ही जिन स्थानों पर प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है उसकी समीक्षा होनी चाहिए। वैसे पूर्ण शराबबंदी कानून की फिर से समीक्षा की जानी चाहिए। इसके सफलता और असफलता पर विचार करना बेहद जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static