महिला की बेरहमी से हत्या कर लाश ठिकाने लगाने जा रहा था शख्स, बीच रास्ते गाड़ी हुई पंचर और फिर..

Tuesday, Oct 18, 2022-04:40 PM (IST)

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले में एक महिला की निर्मम हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया। महिला की हत्या बड़ी ज्यादा बेरहमी से की गई है। पहले उसका गला दबाया गया और फिर सिर को पत्थर से कूचा गया। वहीं पुलिस ने शव को सड़क के किनारे से बरामद किया और मामले की जांच में जुट गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, मामला पूर्णिया जिले के मधुबनी ओपी के ओली टोला का है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय मदीना खातून के रूप में हुई है। मृतका की बेटी सुगी खातून ने बताया कि विकास नाम के युवक ने उसकी मां की हत्या की है। उनकी मां का विकास के साथ लेनदेन चलता रहता था। दोनों के बीच संबंध भी था। विकास ने उनकी मां को इतनी बेरहमी से मार दिया। विकास की कार में खून के निशान भी हैं। साथ ही कहा कि विकास उनकी मां के शव को फेंकने जा रहा था। इसी बीच उसकी गाड़ी पंचर हो गई। इसके बाद उसने शव को सड़क के किनारे ही फेंक दिया।

वहीं महिला के पति ने बताया कि विकास कई दिनों से हमारे घर आ रहा था। विकास के साथ उनकी पत्नी का लेनदेन चलता रहता था। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी विकास की पत्नी से पूछताछ कर रही हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static