"लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका", विजय सिन्हा बोले- जाति और धर्म की बात करने वालों को इस महापर्व में विश्वास नहीं

3/18/2024 1:27:10 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है और इसमें जाति-धर्म की बात करने वालों को इस महापर्व में विश्वास नहीं है। किसी भी धर्म या जाति पर प्रश्न करना उनकी सोच को दर्शाता है। उनकी मानसिकता को दर्शाता है और ऐसे लोग लोकतंत्र के हितैषी नहीं हैं और किसी भी संवैधानिक पद के योग्य नहीं हैं। 

सीट बंटवारे पर विजय सिन्हा ने कहा कि नेतृत्व निर्णय लेने में हर तरह से सक्षम है और उचित समय पर यह निर्णय हो जाएगा। पेपर लीक मामले पर विजय सिंह ने कहा है तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके सरकार में कई तरह के नियुक्ति घोटाले हुए थे। अब पेपर लीक हुआ है तो सरकार एक्शन लेगी। अगर सरकार एक्शन नहीं लेगी तब प्रश्न उठाइए। नेता प्रतिपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लालू जी के सभी परिवार के सदस्य राजनीति में रहने के अधिकारी हैं क्योंकि वह पार्टी ही परिवारवादी और वंशवादी है। 

CAA पर विजय सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र के हित में, हर समाज के हित में, मां भारती से प्यार रखने वाले सब लोगों को नागरिकता मिलती है। इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए और आपत्ति करने वाले लोग क्या इस समाज के हितैषी नहीं है यह उनको उनसे पूछिए जाकर। वहीं सहयोगियों की नाराजगी पर विजय सिन्हा ने कहा कि कोई एनडीए में नाराज नहीं है। सभी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं क्योंकि एक नए राष्ट्रवाद की ओर भारत कदम बढ़ा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static