कोहरे की चादर ने बढ़ाई मुश्किल...मुजफ्फरपुर से आने-जाने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट

1/9/2023 5:36:03 PM

मुजफ्फरपुर: बिहार में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की वजह से एक तरफ वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं दूसरी तरफ इसका प्रभाव ट्रेनों पर भी पड़ा है। वहीं मुजफ्फरपुर में आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय 5 से 12 घंटे से अधिक की देरी से चल रही है। इसके अलावा गोंदिया से बरौनी जाने वाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 12 घंटे से अधिक की देरी से चल रही है। मुजफ्फरपुर में यह ट्रेन सुबह के 5 बजे पहुंचती है।
 

  • सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न. 12204ः यह ट्रेन अपने समय से 6 घंटे की देरी से चल रही है।
  • मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न. 15270ः यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची।
  • वलसाड-मुजफ्फरपुर श्रमिक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.19051ः यह ट्रेन अपने समय से करीब 10 घंटे की देरी से चल रही है।
  • अवध असम एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.15910ः यह ट्रेन अपने समय से 5 घंटे देरी से चल रही है।
  • बिहार संपर्क क्रांति गाडी़ संख्या न.12566ः यह ट्रेन अपने समय से 5 घंटे देरी से चल रही है।
  • दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न. 02570ः  यह ट्रेन अपने समय से 5 घंटे देरी से चल रही है।
  • ग्वालियर - बरौनी मेल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न. 11123ः यह ट्रेन अपने समय से करीब 3 घंटे से अधिक की देरी चल रही है।
  • बरौनी क्लोन स्पेशल गाड़ी संख्या न. 02564ः यह ट्रेन अपने समय से 6 घंटे देरी से चल रही है।


बता दें कि इन दिनों प्रचंड ठंड अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पहाड़ों में हुए हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते बिहार के जिले शीतलहर की चपेट में हैं। इसके कारण मुजफ्फरपुर से चलने वाली और जाने वाली कई ट्रेनें लेट रही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static