सारण में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Friday, Jun 03, 2022-05:58 PM (IST)

छपराः बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर एकमा- सहाजितपुर पथ पर लगुनी गांव के समीप झाड़ी से एक महिला का आधा जला हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक महिला की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static