हत्या या हादसा? पटना हाई कोर्ट की महिला वकील का घर में अधजला शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Thursday, Feb 12, 2026-11:33 AM (IST)

पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पटना हाई कोर्ट की वरिष्ठ महिला अधिवक्ता का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधजली अवस्था में बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

अधिवक्ता का शव अधजली हालत में फर्श पर पड़ा मिला

मिली जानकारी के अनुसार,पटना हाई कोर्ट की वरिष्ठ महिला अधिवक्ता की पहचान इंदिरा लक्ष्मी के रुप में हुई है। वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा लक्ष्मी कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर रोड नंबर-2 स्थित अपने आवास पर रहती थीं। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता का शव अधजली हालत में फर्श पर पड़ा था।

घर में अकेले रहती थीं इंदिरा लक्ष्मी

मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा लक्ष्मी पटना हाई कोर्ट के साथ-साथ सिविल कोर्ट में भी काफी सक्रिय थीं और कानून के क्षेत्र में उनकी एक विशिष्ट पहचान थी। बताया जा रहा है कि वह घर में अकेली रहती थीं। उनके पति झारखंड की राजधानी रांची में रहते हैं। 

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इधर सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मामले की गहराई से जांच पड़ताल के लिए  FSL की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस यह जांच रही है कि यह कोई हादसा है या हत्या। फिलहास पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static