बंद कमरे से आ रही थी बदबू, पुलिस ने तोड़ा दरवाजा तो अंदर मिले 4 पर्यटकों के शव; फैली सनसनी
Friday, Feb 06, 2026-02:42 PM (IST)
Bihar Desk : बिहार में नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित एक धर्मशाला में चार पर्यटकों ने गले में फंदा लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। राजगीर के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने शुक्रवार को बताया कि दिगंबर जैन धर्मशाला में ठहरे हुए चार पर्यटकों ने गले में फंदा लगाकर जान दी है।
धर्मशाला के प्रबंधक ने एक कमरे से बदबू आने पर इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो चार पर्यटक फंदे से लटके पाये गये। पर्यटकों के पास से मोबाइल फोन जप्त किया गया है। मोबाइल नंबर बेंगलुरु का है। जैन धर्मशाला के पंजीकरण रजिस्टर और मोबाइल को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आशंका है कि पर्यटकों ने दो दिन पूर्व में ही आत्महत्या कर ली थी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को जांच के लिये बुलाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

