खेत में काम करते वक्त मजदूर पर कुदाल से हमला, खौफनाक हत्याकांड से इलाके में फैली सनसनी

Friday, Jan 30, 2026-09:00 AM (IST)

Bihar Crime News : बिहार में अररिया जिले खेत में पटवन कर रहे एक मजदूर की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी गयी। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के अररिया नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एबीसी नहर के किनारे खेत में पटवन कर रहे एक मजदूर की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी गयी है। मृतक मजदूर की पहचान राजेंद्र ऋषिदेव (55)के रूप में की गयी है। वहीं इस दर्दनाक घटना से परिवार में मातम पसर गया। 

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static