छपरा में कुएं में मिला 20 साल की युवती का शव, हत्या या हादसा? गहराया सस्पेंस
Thursday, Feb 12, 2026-02:17 PM (IST)
छपरा : बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना की पुलिस ने कुआं से एक युवती का शव बरामद किया है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि लक्ष्मणचक से इदिलपुर जानेवाली सड़क किनारे पानी भरे कुआं से एक युवती का शव बरामद किया गया है।मृतक युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं की जा सकी है।
आशंका है कि सम्भवत: हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के नीयत से शव को कुंआ में फेंक दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

