मंदिर के पास चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा तो आपत्तिजनक हालत में मिले पुरुष व महिलाएं...सेक्स पावर की दवाइयां बरामद

Friday, Feb 13, 2026-01:33 PM (IST)

Bihar Crime: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने में सफलता हासिल की है। शहर के सोनमती मंदिर के समीप एक रिहायशी मकान में चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। बरामद साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ है कि यहां बड़े पैमाने पर अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। 

छापेमारी और बरामदगी 

स्थानीय लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही टीम ने मकान के भीतर दस्तक दी, वहां भगदड़ मच गई। तलाशी के दौरान कमरे से भारी मात्रा में कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं, नकद राशि और एक स्कैनर मशीन बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से कई संदिग्ध आधार कार्ड भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 

PunjabKesari


डिजिटल तरीके से होती थी 'डील' 

पुलिस जांच में इस रैकेट के काम करने के आधुनिक तरीके का खुलासा हुआ है। गिरोह का मास्टरमाइंड ग्राहकों से सीधा संपर्क न कर फोन पर डीलिंग करता था। व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। लड़की पसंद आने पर 'स्कैनर' के माध्यम से एडवांस पेमेंट लिया जाता था। पैसे मिलने के बाद ही ग्राहक को गुप्त ठिकाने का पता बताया जाता था। 

PunjabKesari


नेपाल और कोलकाता से जुड़ा है नेटवर्क 

पूछताछ में पता चला है कि इस धंधे का नेटवर्क बिहार की सीमाओं के पार तक फैला है। ग्राहकों की डिमांड पर कोलकाता और नेपाल से भी लड़कियों को बुलाया जाता था। प्रति ग्राहक 3,000 से 4,000 रुपये तक की वसूली की जाती थी। 


PunjabKesari


पुलिस का बयान 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के मोबाइल फोन खंगाले जा रहे हैं। कॉल डिटेल्स और चैट के जरिए पुलिस इस पूरे सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस मकान का मालिक कौन है और क्या उसे इस काले धंधे की जानकारी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static