रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Thursday, Feb 19, 2026-02:23 PM (IST)

सारण : बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा - बलिया रेलखंड के मांझी स्टेशन के आउटर सिग्नल पर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। 

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि मांझी स्टेशन के आउटर सिग्नल पर एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गंगपुर गांव निवासी ललन शर्मा के पुत्र मुकेश शर्मा (35) के रूप में की गयी है। 

सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

static