"पति का प्राइवेट पार्ट दबाकर ले ली जान", बैंक कर्मी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पिता ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप
Friday, Feb 20, 2026-04:31 PM (IST)
Begusarai Murder : बिहार के बेगूसराय जिले में प्राइवेट बैंक के एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने पत्नी पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, मामला जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा मोहल्ले का है। मृतक के पिता रामाशीष सिंह का आरोप है कि उनकी बहू पूर्वी लंबे समय से राजीव को प्रताड़ित कर रही थी। पिता के अनुसार, बहू अक्सर पैसों के लिए झगड़ा करती थी और इससे पहले भी कई बार राजीव को शारीरिक चोट पहुंचा चुकी थी। राजीव इन विवादों से तंग आकर ही शहर में किराए का मकान लेकर अलग रहने लगा था। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहू ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। राजीव के पिता का आरोप है कि बहू ने मेरे बेटे का प्राइवेट पार्ट दबाकर मार डाला है।
यह भी पढ़ें- स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की हत्या, घर के पास बदमाशों ने मारी गोली; परिवार में मचा कोहराम
पत्नी ने आरोपों को नकारा
वहीं, हिरासत में ली गई पत्नी पूर्वी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसने दावा किया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे पहले से ही प्रताड़ित करते रहे हैं और जान से मारने की धमकी देते थे। दूसरी ओर, मृतक के साले चंदन ने बताया कि दंपति के बीच पारिवारिक तनाव और झगड़े अक्सर होते रहते थे। उन्होंने संभावना जताई कि घटना के वक्त राजीव के नशे में होने के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ होगा।
यह भी पढ़ें- शादी में गई 15 साल की बच्ची से हैवानियत, कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म; दरवाजा खुलते ही कांप गए परिजन
पुलिस और फॉरेंसिक जांच
सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

