Gold Rate Today, 19 February : गोल्ड ने फिर लगाई छलांग, क्या फिर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचेगी कीमते!जानिये अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Thursday, Feb 19, 2026-04:23 PM (IST)

Gold Price Today: बिहार में आज सोने की कीमतों में फिर से तेज़ हलचल देखने को मिली है। शादी-विवाह के सीजन और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के बीच सर्राफा बाजार में रेट ऊपर चढ़े हैं।

MCX पर वायदा सोना मजबूत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोने का वायदा भाव करीब 0.81% की बढ़त के साथ 1,57,018 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,55,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई तक पहुंच चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत उछलकर 4,918.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी का सीधा असर बिहार समेत देशभर के सर्राफा बाजारों पर पड़ा है।

बिहार के प्रमुख शहरों में आज का सोना भाव (प्रति 10 ग्राम)

  • शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
  • पटना ₹1,56,540₹1,43,500 ₹1,17,420
  • गया ₹1,56,480 ₹1,43,450 ₹1,17,300
  • मुजफ्फरपुर ₹1,56,520 ₹1,43,480 ₹1,17,380
  • भागलपुर ₹1,56,560 ₹1,43,520 ₹1,17,410

नोट: अलग-अलग ज्वैलर्स के अनुसार मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से जुड़ सकते हैं।

 IBJA के अनुसार आज का सोना रेट (कैरेट के हिसाब से) Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार सुबह से दोपहर तक सोने में अच्छी बढ़त दर्ज की गई:
कैरेट सुबह का भाव दोपहर का भाव

  • 24 कैरेट ₹1,51,584 ₹1,54,735
  • 23 कैरेट ₹1,50,977 ₹1,54,115
  • 22 कैरेट ₹1,38,851 ₹1,41,737
  • 18 कैरेट ₹1,13,688 ₹1,16,051
  • 14 कैरेट ₹88,677 ₹90,520

 दिल्ली बाजार का रुख और बिहार पर असर
All India Sarafa Association के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर दर्ज किया गया। दिल्ली बाजार की हलचल का असर बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों पर भी दिखाई देता है क्योंकि राज्य का सर्राफा कारोबार राष्ट्रीय ट्रेंड से जुड़ा रहता है।

 खरीदारी से पहले जान लें जरूरी बातें

 

  • 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध (99.9%) होता है, लेकिन गहनों के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोना ज्यादा खरीदा जाता है।
  •  
  • निवेश के लिहाज से Gold ETF और MCX Gold Futures भी विकल्प हैं।
  •  
  • ज्वैलरी खरीदते समय Hallmark जरूर जांचें।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static