10 February 2026 Gold Rate: बिहार में आज कितना सस्ता हुआ सोना, यहां देखें लेटेस्ट रेट

Tuesday, Feb 10, 2026-04:13 PM (IST)

Gold Price Today 10 February 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार 10 फरवरी 2026 को एक बार फिर सोने के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव करीब 0.25 फीसदी टूटकर 1,57,669 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती बनी हुई है, लेकिन घरेलू स्तर पर मुनाफावसूली का असर साफ नजर आया। बिहार में शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए सर्राफा बाजार में ग्राहकों की नजर आज के ताजा रेट पर टिकी रही।

MCX और इंटरनेशनल मार्केट का हाल

  • MCX पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट सोना: ₹1,57,669 प्रति 10 ग्राम
  • पिछले सत्र में भाव: ₹1,58,394 प्रति 10 ग्राम
  • जनवरी में बना लाइफटाइम हाई: ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम
  • इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड: $5,012.94 प्रति औंस

IBJA के अनुसार आज का सोने का भाव (India Bullion Rate)

कैरेट    सुबह का रेट    दोपहर का रेट

  • 24 कैरेट    ₹1,54,876    ₹1,55,700
  • 23 कैरेट    ₹1,54,256    ₹1,55,077
  • 22 कैरेट    ₹1,41,866    ₹1,42,621
  • 18 कैरेट    ₹1,16,157    ₹1,16,775
  • 14 कैरेट    ₹90,603    ₹91,085

(सभी रेट प्रति 10 ग्राम, टैक्स अलग)

बिहार के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

(City Wise Gold Rate in Bihar – प्रति 10 ग्राम)

  • शहर    24 कैरेट    22 कैरेट    18 कैरेट
  • पटना    ₹1,57,960    ₹1,44,800    ₹1,18,490
  • गया    ₹1,57,850    ₹1,44,700    ₹1,18,350
  • मुजफ्फरपुर    ₹1,57,900    ₹1,44,750    ₹1,18,420
  • भागलपुर    ₹1,57,880    ₹1,44,720    ₹1,18,390
  • दरभंगा    ₹1,57,840    ₹1,44,690    ₹1,18,300

नोट: शहरों में ज्वैलर्स के हिसाब से मेकिंग चार्ज अलग हो सकता है।

निवेशकों और खरीदारों के लिए क्या है संकेत?

विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर में कमजोरी की वजह से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। बिहार में जिन लोगों की शादी या गहनों की खरीदारी की योजना है, उनके लिए गिरावट खरीदारी का मौका हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static