विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद शुरूः तेजस्वी ने कहा- कांग्रेस के बिना कोई विपक्षी मोर्चा नहीं

8/2/2021 4:26:43 PM

 

पटनाः राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना कोई भी विपक्षी मोर्चा नहीं बन सकता है। तृणमूल कांग्रेस, सपा और एनसीपी को अपने अहंकार को छोड़कर एक साथ आना होगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बंगाल की जनता ने देश को अच्छा संदेश दिया है। चुनाव नतीजों ने दिखाया है कि जनता धर्म निरपेक्षता में विश्वास करती है। जनता ने ममता बनर्जी के कार्यों के लिए वोट किया। बंगाल में भाजपा की हर कोशिश फेल रही। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और शरद पवार के साथ हमारी मुलाकात होती रहती है। हर किसी को देश की चिंता है, इसलिए हम जल्द ही एक रणनीति के साथ सामने आएंगे।

वहीं राजद नेता ने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हम सभी दलों को एक साथ आना चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारा अभियान जनता तक पहुंचे। हमें एक पार्टी के रूप में कोई नहीं देखता, इसलिए हमें एक अपने अहंकार और मतभेदों को दूर करना होगा और यह सब भूलकर आगे बढ़ना होगा। अगर देश बचा रहेगा तो हमें पद मिलेगा, लेकिन भाजपा कुछ और समय के लिए सत्ता में बनी रही तो देश ही नहीं बचेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static