रोहतास में आसमानी आफत, वज्रपात की चपेट में आने से अलग-अलग जगहों पर बच्ची समेत 4 की मौत

Wednesday, Sep 06, 2023-12:28 PM (IST)

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, 2 लड़के और महिला शामिल हैं। वहीं, इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोनों लड़कों की मौत
जानकारी के मुताबिक, पहली घटना बड्डडी ओपी के सुकही की है, जहां 13 वर्षीय लड़की की मौत ठनका गिरने से हो गई। मृतक का नाम सबिहन खातून था। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान तेज गरज के साथ हुए वज्रपात में सबीहन की झुलसने से मौत हो गई। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। दूसरी घटना दरिगांव सहायक थाना क्षेत्र के मलाव की है, जहां पर ठनका गिरने से दो लड़कों की मौत हो गई। मृत दोनों लड़कों की पहचान सूरज कुमार तथा चंदन कुमार के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार के चचेरे भाई थे। बताया जा रहा है कि दोनों गांव में खेत की तरफ गए थे। तभी बारिश होने लगी और इसी बीच वज्रपात में दोनों लड़के झुलस गए।

मवेशी चरा रही महिला की मौत
वहीं, इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों को सदर अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीसरी घटना चेनारी के कटरा बंगवा गांव की है, जहां पर मवेशी चरा रही एक महिला कबूतरा देवी की ठनका से मौत हो गई। सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static