सीतामढ़ी में हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी, ₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर दबोचा गया,कई हत्याओं में था वांछित

Friday, Nov 21, 2025-09:56 PM (IST)

Sitamarhi Crime News: सीतामढ़ी पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ (STF) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने ₹25,000 के इनामी कुख्यात अपराधी जितेश झा को गिरफ्तार कर लिया। वह शुभम झा और मुखिया के देवर मदन कुशवाहा हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। लंबे समय से फरार चल रहा यह अपराधी कालिया गैंग का सक्रिय सदस्य माना जाता है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेश झा, पिता भवदेव झा, निवासी—भैरोकोठी, थाना—सीतामढ़ी के रूप में हुई है।

कालिया गैंग से सीधा कनेक्शन, कई संगीन मामलों में नाम

पुलिस के अनुसार, जितेश झा कुख्यात विकास झा उर्फ कालिया गैंग से जुड़ा हुआ है। वह पिछले कई सालों में कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की सूची भी जारी की है:

  • डुमरा थाना कांड सं. 202/21 (दिनांक 04.06.2021) – धारा 302/34 IPC एवं 27 आर्म्स एक्ट
  • सीतामढ़ी थाना कांड सं. 877/24 (दिनांक 18.12.2024) – 140(2) BNS, परिवर्तित धारा 103(1)/238/61(2)/3(5) BNS एवं 25(1-b)a/26/27/35 आर्म्स एक्ट
  • सीतामढ़ी थाना कांड सं. 594/25 (दिनांक 29.08.2025) – धारा 209 BNS

पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है।

सीतामढ़ी पुलिस ने बोला बड़ा ऑपरेशन, गैंगस्टरों में हड़कंप

गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह “टारगेटेड एवं हाई-लेवल ऑपरेशन” था, जिसमें STF और जिला पुलिस की टीम लगातार कई दिनों से निगरानी और टेक्निकल सर्विलांस में जुटी थी। जितेश झा की गिरफ्तारी से कालिया गैंग पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static