Bihar Election 2025: ''25 से 30, फिर से नीतीश'', दूसरे चरण के मतदान से पहले पटना की सड़कों पर लगे होर्डिंग

Monday, Nov 10, 2025-11:38 AM (IST)

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान जारी है। पहले चरण के बाद मंगलवार (11 नवंबर) को दूसरे चरण का मतदान होना है। वहीं, इससे पहले सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के समर्थन में एक बड़ा होर्डिंग लगाया गया है।होर्डिंग पर लिखा है, "25 से 30, फिर से नीतीश" (2025 से 2030 तक, एक बार फिर नीतीश)। यह होर्डिंग राज्य की राजधानी के कोतवाली इलाके में देखा गया।

11 नवंबर को होगा मतदान
बता दें कि दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान का सामान्य समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। सुरक्षा कारणों से कटोरिया (सुरक्षित) के 121 मतदान केन्द्र, बेलहर के 140 मतदान केन्द्र, चैनपुर, चेनारी (सुरक्षित) के 62 मतदान केन्द्र, गोह के 25 मतदान केन्द्र, नवीनगर के 26 मतदान केन्द्र, कुटुंबा (सुरक्षित) के 169 मतदान केन्द्र,औरंगाबाद के 57 मतदान केन्द्र, रफीगंज के 125 मतदान केन्द्र, गुरूआ के 12 मतदान केन्द्र, शेरघाटी के 48 मतदान केन्द्र, इमामगंज (सुरक्षित) के 361 मतदान केन्द्र, बाराचट्टी (सुरक्षित) के 36 मतदान केन्द्र, बोधगया (सुरक्षित) के 20 मतदान केन्द्र, रजौली (सुरक्षित), गोविंदपुर और जमुई जिले की सभी चार सीटें सिकंदरा (सुरक्षित), जमुई, झाझा और चकाई में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक ही चलेगा।    

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 121 सीटों पर प्रथम चरण के तहत 06 नवंबर को चुनाव संपन्न हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान में मतदाताओं ने 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज कर राज्य के चुनावी इतिहास में एक नया कीर्तिमान बनाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static