Silver Price Today In India: चांदी ने पकड़ी रफ्तार! क्या फिर टूटेगा 4 लाख वाला रिकॉर्ड? जानिए आज का ताजा रेट
Saturday, Feb 21, 2026-04:46 PM (IST)
Silver Rate Today: लगातार गिरावट के बाद अब चांदी के दामों में मजबूती लौटती दिख रही है। सर्राफा बाजार से लेकर वायदा कारोबार तक कीमतों में उछाल ने निवेशकों और ज्वेलरी खरीददारों का ध्यान खींच लिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव ₹2,64,000 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) दर्ज किया गया। वहीं वायदा बाजार में तेजी और भी ज्यादा रही।
MCX पर चांदी में जोरदार तेजी
कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव करीब ₹10,649 की छलांग लगाकर ₹2,52,042 प्रति किलो पहुंच गया। इससे पहले यह ₹2,41,393 प्रति किलो पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में चांदी ₹4,20,048 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी
विदेशी बाजार में भी रुझान सकारात्मक रहा। COMEX पर चांदी वायदा लगातार तीसरे दिन मजबूत रही और 78.87 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर 80.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।
IBJA के मुताबिक आज का सिल्वर रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम तक चांदी का रेट ₹2,50,314 प्रति किलो दर्ज किया गया। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण यही रेट मान्य रहेगा।
GoodReturns के अनुसार रिटेल रेट
मार्केट पोर्टल GoodReturns की रिपोर्ट के अनुसार चांदी में ₹5,000 की तेजी आई है और रेट बढ़कर ₹2,75,000 प्रति किलो हो गया। इससे पहले यह ₹2,70,000 प्रति किलो था।
City Wise Silver Price (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)
- शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
- दिल्ली ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
- मुंबई ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
- कोलकाता ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
- चेन्नई ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
बिहार के प्रमुख शहरों में चांदी का ताजा भाव
शादी और त्योहारों के सीजन में बिहार के बाजारों में भी चांदी की मांग बनी हुई है। प्रमुख शहरों के रेट इस प्रकार हैं:
- शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
- पटना ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
- गया ₹2,750 ₹27,500₹2,75,000
- मुजफ्फरपुर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
- भागलपुर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
स्थानीय ज्वेलर्स के अनुसार दरों में हल्का अंतर संभव है।
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल?
- शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव ₹2,64,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट सिल्वर में करीब 2.55% की तेजी दर्ज की गई और यह 80.5 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।
- वायदा कारोबार में मार्च डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में लगभग ₹4,375 की तेजी आई और भाव ₹2,45,750 प्रति किलो पर बंद हुआ।
निवेशकों के लिए संकेत
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती
- MCX पर तेज उछाल
- ऑल टाइम हाई से अभी भी नीचे
- ज्वेलरी और इंडस्ट्रियल डिमांड में बढ़ोतरी
- इन कारणों से बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

