नालंदा मंदिर भगदड़ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष सस्पेंड के बाद 4 पुजारी गिरफ्तार

Wednesday, Apr 01, 2026-04:22 PM (IST)

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मंदिर में मची भगदड़ के कारण कई लोगों की जान चली गई, जिससे लोगों में शोक और गुस्से का माहौल है।

4 पुजारी गिरफ्तार
जिले के मघड़ा गांव में बीते मंगलवार को प्राचीन शीतला माता मंदिर में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया गया था, और अब पुलिस ने 4 पुजारियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दीपनगर थाना में 20 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्रशासन लगातार जांच कर रहा
पुलिस के अनुसार, यह हादसा भीड़ को सही तरीके से संभालने में लापरवाही और अव्यवस्था के कारण हुआ। प्रशासन लगातार जांच कर रहा है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहा है। मृतकों के परिवारों में गहरा दुख और नाराजगी है। सरकार ने घायलों के इलाज की व्यवस्था की है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि यह बहुत ही दुखद हादसा है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं, सीपी राधाकृष्णन ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। नीतीश कुमार सरकार ने मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये मुआवजा देने और घायलों का मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static