रांची के सिकिदिरी में स्कूल बस पलटी... बिहार के 12 से अधिक बच्चे घायल, 5 की हालत गंभीर

12/26/2022 8:40:21 AM

 

रांची/गयाः झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 35 किलोमीटर दूर सिकिदिरी घाटी में रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे गया के बाराचट्टी से हुंडरू जल प्रपात आ रही एक तेज गति स्कूल बस चालक के नियंत्रण खो देने से पलट गई, जिससे 12 से अधिक बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों में 5 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती करवाया गया है।

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिहार के गया में बाराचट्टी से चतरा के भद्रकाली मंदिर होते हुए स्कूली छात्रों से भरी बस रांची के हुंडरू जल प्रपात आ रही थी। सूत्रों ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने से सिकिदिरी-हुंडरू जल प्रपात पथ पर डॉक्टर मोड़ के सामने बस पलट गई, जिससे कम से कम एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। घायलों में 5 बच्चों की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने कहा कि अन्य बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि गया जिला के बाराचट्टी थाना अंतर्गत बुनियाद बीघा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से 6 शिक्षकों सहित 64 बच्चे प्राचार्य विक्रम कुमार के नेतृत्व में बस पर सवार होकर हुंडरू जल प्रपात घूमने आ रहे थे, लेकिन इस बीच यह दुर्घटना हो गई। बस के पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। सभी बच्चों की उम्र 15-16 वर्ष है। दुर्घटना के बाद बस के चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए।

PunjabKesari

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सिकिदिरी थाने की पुलिस थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस से इलाज के लिए रिम्स भेजा। मामूली रूप से जख्मी बच्चों और शिक्षकों को पुलिस थाने लेकर आई और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उनका इलाज करवाया। सभी बच्चे बुरी तरह डर गए थे, लेकिन पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाया और उनके परिजनों को बिहार में सूचना दी। बच्चों ने बताया कि वह सभी चतरा के भद्रकाली मंदिर में दर्शन करके सिकिदिरी पहुंचे थे, जहां चालक बड़ी तेज गति से बस चला रहा था और कई बार टोकने पर भी वह नहीं माना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static