सारणः शौच करने गए वृद्ध की सांप के काटने से हुई मौत

7/23/2020 6:35:07 PM

सारणः बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक वृद्ध को साप ने काट लिया इसके बाद उस वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शहबाजपुर गांव निवासी चंदेश्वर साह (70) गुरुवार सुबह शौच के लिए खेत में गए थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। इसके बाद घटना की जानकारी होने पर परिजन तत्काल वृद्ध को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉटर्म के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static