केंद्रीय मंत्रिमंडल में JDU को एक सीट मिलने पर नीतीश के सांसद संतोष कुशवाहा नाराज, कही ये बात

7/19/2021 4:45:26 PM

 

पटनाः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में बिहार के 2 मंत्रियों को जगह मिली। इसमें जदयू से आरसीपी सिंह और लोजपा से पशुपति पारस को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू को केवल एक सीट मिलने पर नीतीश कुमार के सांसद संतोष कुशवाहा, पीएम मोदी से नाराज दिखाई दे रहे हैं।

जदयू में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा ने इसे 'अन्‍याय' बताया है। उन्होंने कहा कि जदयू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में और सीटें मिलनी चाहिए थी। हालांकि, उन्‍होंने इसे अपनी निजी राय बताया है। दरअसल, जदयू पहली बार मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुआ है। वर्ष 2019 में मंत्रिमंडल के गठन के समय आनुपातिक प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से जदयू ने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का फैसला लिया था।

बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही बिहार से मंत्रियों की संख्या फिर 6 हो गई है। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल में भी बिहार से 6 मंत्री थे। रामविलास पासवान के निधन के बाद यह संख्या घटकर 5 रह गई थी। स्व. पासवान की जगह पशुपति कुमार पारस ने ली है। इस तरह रविशंकर प्रसाद के हटने से बिहार से मंत्रियों की संख्या 6 ही रह गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static