संतोष यादव ने वार्ड पार्षद से उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद का सफर किया तय, लोगों ने दी बधाइयां

9/22/2021 11:32:43 AM

 

आराः नगर पंचायत जगदीशपुर के मुख्य पार्षद पद पर वार्ड संख्या 16 के पार्षद सह उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव निर्विरोध चुने गए। प्रेक्षक सह अपर समाहर्ता कुमार मंगलम के निर्देश पर निर्वाचन पदाधिकारी सह उप समाहर्ता भूमि सुधार पीरो दुष्यंत कुमार ने इसकी घोषणा की। वहीं मुख्य पार्षद पद के चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से नगर पंचायत जगदीशपुर के सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसके बाद संतोष कुमार यादव ने अपने समर्थक और प्रस्तावक के साथ मुख्य पार्षद पद के लिए अपना नामांकन किया। इस चुनाव में कुल 17 पार्षदों को भाग लेना था लेकिन इसमें से 16 पार्षदों ने इस चुनाव में भाग लिया। वार्ड संख्या 14 से निर्वाचित पार्षद रीता कुमारी किसी कारणवश चुनाव में उपस्थित नहीं हुई। निर्विरोध चुने जाने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने मुख्य पार्षद को प्रमाण पत्र देने के साथ ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

11 बजे ही पहुंच गए थे सारे पार्षद
निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय 11 बजे से पहले ही उप मुख्य पार्षद संग सभी पार्षद नगर पंचायत जगदीशपुर कार्यालय के सभागार भवन पहुंच गए थे। इसके एक घंटे बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। उप मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव ने मुख्य पार्षद पद के लिए नामांकन किया। नामांकन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। इस दौरान दूसरे किसी पार्षद ने नामांकन पत्र नहीं भरा। इस कारण संतोष कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। जीत का सर्टिफिकेट पाकर नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद ने नगर के सर्वमनोकामना सिद्धि महावीर मंदिर, वीर कुंवर सिंह किला परिसर स्थित शहीद बाबा के मजार सहित बहर्षि मां काली मंदिर में माथा टेक साथी पार्षदों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सभी पार्षद व शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
PunjabKesari
सर्वप्रथम शहर की साफ-सफाई पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद संतोष कुमार यादव ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ नगर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।आगे कहा कि जिस तरह सभी साथी वार्ड पार्षदों ने निर्विरोध चुनाव कर मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस बहुमूल्य जिम्मेदारी को अंतिम प्रयास तक पूरा करने की कोशिश करूंगा। साथ ही जगदीशपुर नगर को एक विकसित नगर पंचायत के रूप में परिवर्तित करना भी मेरी प्राथमिकता रहेगी।

बधाई देने वालों का लगा तांता
संतोष कुमार यादव के मुख्य पार्षद पद के लिए निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में अभिषेक हर्षवर्धन, ललन वारसी, शैलेश कुमार गुप्ता, कुमार गौतम सिन्हा, सुरेंद्र द्विवेदी, सुशील चौधरी, मिलिंद चौधरी, ओमप्रकाश साह, संतोष कुमार सोती, पूर्व उपाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, रंगलाल यादव, मुन्ना यादव, बृजबिहारी चंद्रवंशी, अजय मुखिया सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static