महिला समेत दो पर दागी गोलियां, तो गुस्साई भीड़ ने ले ली आरोपी की जान; गोलीबारी और मॉब लिंचिंग से दहला इलाका

Thursday, Feb 12, 2026-08:37 AM (IST)

Bihar Crime News : बिहार में समस्तीपुर जिले में एक महिला समेत दो को गोली मारकर भाग रहे एक अपराधी को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। वहीं गोलीबारी और मॉब लिंचिंग की घटना से पूरा इलाका दहल उठा।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज गांव की है। यहाँ अपराधियों ने पुरानी रंजिश के चलते पप्पू पासवान और रेखा देवी को निशाना बनाया। अपराधियों ने दोनों पर गोलियां बरसाईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों में से एक, जिसकी पहचान सन्नी पासवान के रूप में हुई है, लोगों के हत्थे चढ़ गया। आक्रोशित भीड़ ने सन्नी पासवान की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उस अपराधी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि घायल दोनों लोगों को स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां से युवक पप्पू पासवान को चिंताजनक स्थिति मे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static