सनसनीखेज वारदात! घर के बाहर खड़े शख्स पर चचेरे भाई ने दागी ताबड़तोड़ गोलियां, वजह होश उड़ा देगी
Saturday, Apr 04, 2026-01:18 PM (IST)
Bihar Crime News : बिहार के खगड़िया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ महज ब्याज के पैसों और संपत्ति के विवाद में एक चचेरे भाई ने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर दिया।
चचेरे भाई से उधार लिए थे पैसे
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी लगार गांव की है। मृतक बृजेश ने अपने चचेरे भाई से कुछ पैसे ब्याज पर उधार लिए थे। साथ ही बताया जा रहा है कि पैतृक संपत्ति को लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने घिनौना रुप धारण कर लिया और हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है।
आरोपी ने चार गोलियां दागी
मृतक की माँ ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि बृजेश अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी उसका चचेरा भाई हथियार लेकर वहां पहुँचा। आरोपी ने चार गोलियां उसके शरीर में दाग दी। बृजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचीं। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। प्राथमिक तौर पर यह मामला पैसों के लेन-देन और संपत्ति विवाद का लग रहा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।

