ड्यूटी के बाद घर लौट रहे लोको पायलट को मारी गोली, खौफनाक हत्याकांड से दहला इलाका
Friday, Apr 03, 2026-11:48 AM (IST)
समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने ट्रेन के लोको पायलट प्रमोद साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के बसाही भिंडी गांव के रहने वाले रेलवे कर्मचारी और लोको पायलट प्रमोद साहनी (45) गुरुवार देर रात समस्तीपुर से अपनी ड्यूटी खत्म करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान, हरपुर भिंडी गांव के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

