सहरसाः सुबह व शाम में ठंड का प्रकोप जारी, दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी

2/4/2021 1:45:45 PM

सहरसाः बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। जहां सुबह एवं शाम को घने कोहरे के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। वहीं दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को दस बजे दिन तक लोग ठंड से परेशान रहे।

बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री से अधिक व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद शाम होते ही घना कोहरा छा गया, जिसके कारण चालकों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। मौसम विभाग की मानें तो 6 फरवरी को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static