"हम बड़े अंतर के साथ जीतने जा रहे हैं जमुई की सीट", बिहार में जारी मतदान के बीच चिराग पासवान का बड़ा दावा

4/19/2024 1:16:00 PM

पटना: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार लोकसभा सीटों पर जारी मतदान के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जमुई की सीट हम एक बड़े अंतर के साथ जीतने जा रहे हैं। 

"पहले चरण की चारों सीटें हम जीत रहे हैं"
चिराग पासवान ने कहा, "...जमुई की सीट हम एक बड़े अंतर के साथ जीतने जा रहे हैं और यही माहौल चारों सीट पर है। गठबंधन में मजबूत होकर हमने अपनी बातों को जनता तक पहुंचाया। INDI गठबंधन से RJD के अलावा कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं आया। अभी तक कांग्रेस का कोई बड़ा नेता सक्रिय रूप से नहीं दिखा। वे लोग जानते हैं कि ये चुनाव उनके लिए हर बार से ज्यादा कठिन है। पहले चरण की चारों सीटें हम जीत रहे हैं।" 

इन 4 सीटों पर हो रहा चुनाव 
बता दें कि पहले चरण में बिहार के चार संसदीय क्षेत्रों गया (सु), औरंगाबाद, नवादा और जमुई (सु) में मतदान हो रहा है। जानकारी के अनुसार, बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री सुमित सिंह ने मतदान किया। साथ ही गया से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार कुमार सर्वजीत इलेक्ट्रिक रिक्शा से मतदान करने पहुंचे। मतदान वाले इन क्षेत्रों से अभी तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।  इन क्षेत्रों में 39,63,223 पुरुष मतदाताओं सहित कुल 76,01,629 मतदाता पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी समेत 38 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए 7,903 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static