चुनाव से पहले RLSP को बड़ा झटका, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने थामा RJD का दामन

9/29/2020 9:54:33 AM

पटनाः बिहार में सीटों के तालमेल के पेंच को सुलझाने में उलझे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने झटका देते हुए उनके प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी (Bhudev Chaudhary) को पार्टी में शामिल करा लिया।

भूदेव चौधरी (Bhudev Chaudhary) ने राजद की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के समक्ष राजद में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

भूदेव चौधरी (RLSP) रालोसपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे। वह रालोसपा के लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। चौधरी का पार्टी छोड़ना रालोसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पूर्व रालोसपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कामरान भी पार्टी छोड़कर राजद में शामिल हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static