RJD का हमला- भाजपा शासित UP में महाजंगलराज, बुलंदशहर में 4 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या

8/19/2022 4:23:08 PM

 

पटनाः राजद ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा शासित यूपी में महाजंगलराज है। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में 4 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या हुई।

राजद ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा शासित UP में महाजंगलराज
बुलंदशहर में 4 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या।
गाजियाबाद में मासूम बच्ची
सानिया को कपिल कश्यप आइसक्रीम खिलाने के बहाने जंगलों में ले गया। सानिया की लाश आज खेतों में मिली।
मेरठ में पत्रकार के साथ पुलिस ने की अभद्रता।
प्रयागराज में 6 लाख की लूट। गोदी मीडिया यूपी की घटनाओं पर मौन।
गोदी मीडिया का चरित्र उजागर

बता दें कि जब से नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ा है, उसी दिन से भाजपा के नेता चुन-चुनकर नीतीश कुमार की बुराइयां कर रहे हैं। इतना ही महीं लाल-राबड़ी राज में बदनाम जंगलराज की याद दिलाते रहते हैं। वहीं इस पर राजद ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static