छपरा जेल से कैदी हुआ फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप; पहले भी चकमा देकर भाग चुका

Monday, Mar 31, 2025-04:09 PM (IST)

छपरा: बिहार में सारण जिले के मंडल कारा छपरा से एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

चोरी और छिनतई के मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि सिवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र निवासी नितेश कुमार को चोरी और छिनतई के मामले में 18 मार्च को भगवान बाजार थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा छपरा भेज दिया था। रविवार की देर रात को नितेश कुमार,मंडल कारा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। 

पहले भी चकमा देकर भाग चुका

सूत्रों ने बताया कि इसके पूर्व भी वर्ष 2023 में नितेश कुमार, मंडल कारा छपरा के मुख्य गेट से फरार हो गया था। इस मामले में मंडल कारा छपरा के अधीक्षक ने भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस और मंडल कारा प्रशासन, छपरा की टीम नितेश कुमार की गिरफ्तारी के लिये सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static