Bihar News: रोहतास में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, इस मामले में हुआ था गिरफ्तार

Friday, Mar 21, 2025-02:25 PM (IST)

Bihar News: बिहार में रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र से बच्चों का लैंगिक अपराध से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।       

पॉक्सो अधिनियम के तहत किया गया था गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि युवक रघुराज कुमार को पॉक्सो अधिनियम के तहत भागलपुर से गिरफ्तार कर लाया गया था तथा उसे सासाराम न्यायायल में पेश किया गया। इसके बाद गुरुवार की शाम उसे मंडल कारा सासाराम ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह फरार हो गया।        

सूत्रों ने बताया कि एक नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत उन्हें सासाराम न्यायालय लाया गया था, लेकिन रघुराज कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static