VIDEO: गंगा नदी के कहर से प्रभावित लोगों ने सुनाया अपना दुख दर्द, दवा-खाना और मवेशियों के चारे के संकट से जूझ रहे हैं आम लोग
Thursday, Aug 07, 2025-03:44 PM (IST)
Buxar News: बक्सर में गंगा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इससे बक्सर के छह प्रखंडों के कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। चौसा प्रखंड का बनारपुर और सेमरी प्रखंड का इलाका बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। बेनीलाल का डेरा, श्रीकांत राय का डेरा, राजपुर पंचायत, गंगौली, नियाज़ीपुर का डेरा अन्य गांव भी बाढ़ का कहर झेल रहा है। बाढ़ के दौरान लोगों को सांप और बिच्छुओं के डंक का डर बना रहता है। वहीं बाढ़ प्रभावित गांवों से लोग सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं।