बिहार के जमुई में उलई नदी पर बने पुल का एक हिस्सा ढहा, कोई हताहत नहीं
Saturday, Aug 02, 2025-06:40 PM (IST)

Jamui News: बिहार के जमुई जिले में उलई नदी पर बने पुराने और बंद पड़े पुल का एक हिस्सा ढह गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।
जमुई के जिलाधिकारी नवीन ने बताया, "शुक्रवार को जमुई के बाहरी इलाके में नदी पर बने छोटे पुल का एक हिस्सा ढह गया। पिछले साल इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। नदी पर एक नया पुल बनाया जा रहा है।" बिहार में 2024 में विभिन्न जिलों में कई बड़े और छोटे पुल ढहने की घटनाएं हुईं।