Pawan Singh की जान को खतरा! बिहार चुनाव से पहले मिली Y+ सिक्योरिटी, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 11 जवान

Wednesday, Oct 08, 2025-01:21 PM (IST)

Pawan Singh News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। यह सुरक्षा केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद दी गई है। 

दरअसल, गृह मंत्रालय ने पवन सिंह की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया है। बता दें कि सितंबर महीने में पवन सिंह को बाबा खान नामक व्यक्ति और उसके गुंडों ने जान से मारने की धमकी दी थी। वीडियो वायरल में उन्होंने सिंह को धमकाते हुए कहा था कि दम है तो सामने आकर कुछ बोलो। इसी धमकी की वजह से पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

चुनाव लड़ सकते हैं पवन सिंह 
हाल ही में पवन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा है। उन्होंने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेता उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी। खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि पवन सिंह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। 

वाई प्लस सिक्योरिटी, Z सिक्योरिटी के बाद आती है। इसमें सुरक्षा के लिए कुल 11 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं, जिसमें 2 से 4 कमांडो भी शामिल होते हैं। ये सुरक्षा उन लोगों को दी जाती है जिनकी जान को खतरा होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static