बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी ने इस पूर्व नेता ने थामा जन सुराज का दामन

Wednesday, Oct 08, 2025-11:09 AM (IST)

Bihar Politics: बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। तारीखों के ऐलान के साथ ही पाला बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसे में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के पूर्व नेता एवं प्रसिद्ध वकील संजय कुमार मिश्रा ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का दामन थाम लिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि  पार्टी उन्हें विधानसभा का चुनाव लड़ा सकती है।

PunjabKesari

काफी लंबा रहा है संजय मिश्रा का राजनीतिक सफर
जन सुराज में शामिल होने के बाद संजय मिश्रा ने कहा कि वे बीते तीन सालों से प्रशांत किशोर को देख रहे हैं। प्रशांत किशोर से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। बता दें कि संजय मिश्रा का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। उन्होंने 2003 में विधान परिषद का चुनाव लड़ा था। वो CPI-ML के राष्ट्रीय परिषद सदस्य रहे हैं। साथ ही नहास रूपौली पंचायत के मुखिया भी रहे हैं। मधुबनी जिले और बिस्फी प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उन्होंने साल 2020 में भी कांग्रेस के टिकट पर दरभंगा स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव लड़ा था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static