रोहतास पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 6 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

2/4/2021 2:26:44 PM

रोहतासः बिहार में रोहतास पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, रोहतास थाना क्षेत्र से पुलिस ने पुलिस पर हमला करने वाले नक्सली वीरेंद्र सिंह खरवार उर्फ मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कैमूर पहाड़ी पर बसे बूधुआ गांव से मंगलवार की देर रात नक्सली वीरेंद्र सिंह खरवार उर्फ मुखिया को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कैमूर जिले के आथन गांव का रहने वाला है और वह छह वर्षों से फरार चल रहा था।

गिरफ्तार नक्सली पर वर्ष 2015 में रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के जंगल में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 47वीं बटालियन एवं जिला पुलिस बल पर मुठभेड़ के क्रम में गोली चलाने का आरोप है। भारती ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के पास से किसी प्रकार का कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के क्रम में कई मामले एवं नक्सल गतिविधियों की जानकारी मिली है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static