CM नीतीश ने पटना जंक्शन के पास होटल पाल में आग लगने की घटना में 6 लोगों की हुई मौत पर जताया दुख

4/25/2024 4:41:13 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जंक्शन के पास होटल पाल में आग लगने की घटना में 06 लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है।

मुख्यमंत्री ने घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static