Nitish Kumar Oath Ceremony: आ गई पूरी लिस्ट, नीतीश कुमार के साथ इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ;

Thursday, Nov 20, 2025-12:09 PM (IST)

Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कार्यकाल की 10वीं शपथ ली। वहीं, मुख्यमंत्री के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है।। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वहीं NDA के अन्य घटक दलों से भी विधायकों ने मंत्री पद पर शपथ ली है।

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

.सम्राट चौधरी (BJP)
.विजय कुमार सिन्हा(BJP)
.विजय कुमार चौधरी   (JDU)
.बिजेंद्र प्रसाद यादव  (JDU)
.श्रवण कुमार (JDU)
.मंगल पांडेय(BJP)
.दिलीप जायसवाल (BJP)
.अशोक चौधरी (BJP)
.लेशी सिंह (JDU)
.मदन सहनी (JDU)
.नितिन नवीन (BJP)
.राम कृपाल यादव    (BJP)
.संतोष कुमार सुमन (HAM)
.सुनील कुमार        (JDU)
.मोहम्मद जमा खान(JDU)
संजय सिंह टाइगर(BJP)
.अरुण शंकर प्रसाद(BJP)
.सुरेंद्र मेहता(BJP)
.नारायण प्रसाद(BJP)
.रमा निषाद(BJP)
.लखेंद्र कुमार रौशन(BJP)
.श्रेयसी सिंह(BJP)
.डॉ. प्रमोद कुमार(BJP)
.संजय कुमार LJP(R)
.संजय कुमार सिंह LJP(R)
.दीपक प्रकाश(RLM)

चिराग पासवान की पार्टी से 2 विधायक बने मंत्री

चिराग की पार्टी से संजय कुमार पासवान और संजय सिंह मंत्री बनें। संजय कुमार पासवान बखरी से विधायक हैं। जबकि संजय सिंह से महुआ से विधायक बने हैं। उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को मात दी है।

HAM से संतोष कुमार सुमन बने मंत्री

वहीं हम कोटे से संतोष कुमार सुमन मंत्री बने।

प्रचंड बहुमत से जीता NDA

बता दें कि बिहार की कुल 243 सदस्यीय विधानसभा में राजग ने 202 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जिसमें भाजपा को 89, जदयू को 85, लोजपा(रामविलास) को 19, हम को पांच और रालोमो को चार सीट मिलीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static