बिहार में नई सरकार का ऐलान आज, नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री, BJP कोटे से 2 उपमुख्यमंत्री तय

Wednesday, Nov 19, 2025-10:14 AM (IST)

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है। नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो चुकी है और आज एनडीए की ओर से आधिकारिक रूप से नेता का चयन किया जाएगा। माना जा रहा है कि एक बार फिर नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता चुने जाएंगे और कल वह दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

BJP विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे 

पटना में आज सुबह 11 बजे बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक होगी। इस बैठक में बीजेपी विधायकों द्वारा अपना नेता चुना जाएगा। पार्टी हाईकमान ने बैठक के लिए तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं- केशव प्रसाद मौर्य (उपमुख्यमंत्री, यूपी), साध्वी निरंजन ज्योति (केंद्रीय मंत्री), अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रीय मंत्री)। इन्हीं की मौजूदगी में बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक अपना नेता तय करेंगे। 

दो डिप्टी सीएम सहित 18–20 मंत्रियों के शपथ की संभावना 

सूत्रों के अनुसार नई सरकार में मुख्यमंत्री, 2 उपमुख्यमंत्री और 18–20 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। बीजेपी कोटे से दो उपमुख्यमंत्री लगभग तय माने जा रहे हैं। 

दिल्ली में मंत्रिमंडल बंटवारे पर बात पूरी

बीते रात दिल्ली से बिहार बीजेपी प्रभारी और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह तथा जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पटना लौट आए। सूत्र बताते हैं कि दोनों दलों के बीच मंत्रिमंडल बंटवारे और सरकार गठन पर अंतिम दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static