Nitish Kumar Oath Date: 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार !
Monday, Nov 17, 2025-01:52 PM (IST)
Nitish Kumar Oath Date: बिहार की राजनीति एक बार फिर ऐतिहासिक पल की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar Oath Date) 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में अपने 10वें कार्यकाल की शपथ लेने जा रहे हैं। नीतीश कुमार कई बार इसी मैदान से शपथ लेकर सत्ता संभालते रहे हैं।
Bihar CM Oath Date ।। गांधी मैदान में होगा हाई-प्रोफाइल समारोह
मिली जानकारी के अनुसार, इस बार का शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य और हाई-प्रोफाइल होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और गठबंधन के शीर्ष नेता इस कार्यक्रम के गवाह बनेंगे। प्रधानमंत्री सहित तमाम वीवीआईपी की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में हाइटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है।
Bihar Cabinet Minister List ।। मंत्रिमंडल का फॉर्मूला लगभग तय
सूत्रों के मुताबिक, एनडीए गठबंधन ने मंत्रिमंडल का फॉर्मूला लगभग तय कर लिया है। ऐसी खबर है कि बिहार कैबिनेट में 35-36 मंत्री होंगे, जिसमें से भाजपा से 16 तो JDU से 14-15 मंत्री होंगे। इनके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 3 और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (S) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री बनेंगे।
Bihar Election Result 2025 ।। NDA ने हासिल किया ऐतिहासिक बहुमत
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में इस बार एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल कर ऐतिहासिक बहुमत दर्ज किया है।
BJP - 89 सीटें
JDU - 85 सीटें
LJP (R) - 19 सीटें
HAM - 5 सीटें
RLM- 4

