Nitish Kumar Shapath Grahan: नीतीश की ताजपोशी आज, नई कैबिनेट में BJP-JDU से कौन बनेगा मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
Thursday, Nov 20, 2025-10:15 AM (IST)
Nitish Kumar Sapath Grahan: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कार्यकाल की 10वीं शपथ लेने जा रहे हैं, जिसको लेकर पूरे राज्य और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। इसे बिहार की राजनीति के सबसे बड़े आयोजनों में से एक माना जा रहा है। नीतीश कुमार का 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो उन्हें देश के सबसे अनुभवी और लंबे समय तक कार्यकाल निभाने वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में और ऊपर स्थापित करता है। पूरे देश और राज्य की निगाहें राजधानी पटना पर टिकी हैं, जहां बिहार की राजनीति का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
नीतीश कुमार की कैबिनेट में किस घटक दल से कितने मंत्री होंगे, इस बात पर भी आज संस्पेंस खत्म हो जाएगा। जानकारी मिली है कि नीतीश कैबिनेट में इसमें जेडीयू से 17 मंत्री, बीजेपी से 15, एलजेपी (रामविलास) से 2, हम और रालोमो से एक-एक मंत्री बनाया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी साफ हो चुका है कि स्पीकर का पद भाजपा के पास ही रहेगा।
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई केबिनेट के संभावित मंत्रियों के नाम सामने आ गए हैं।
JDU कोटे से संभावित नाम
विजय चौधरी
श्रवण कुमार
बिजेंद्र प्रसाद यादव
लेशी सिंह
अशोक चौधरी
मदन सहनी
जयंत राज
सुनील कुमार
नए नाम- मंजीत सिंह, रामसेवक सिंह
भाजपा कोटे से पक्के नाम
सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हा
नितिन नवीन
मंगल पांडेय
हरि सहनी
लोजपा (रा) के कोटे से मंत्री पद के लिए दो नाम चर्चा में हैं:
राजू तिवारी
संजय पासवान
रालोमो से स्नेहलता कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) से स्नेहलता कुशवाहा को मंत्री पद मिलने की संभावना है। स्नेहलता कुशवाहा उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी हैं।
हम की सूची में कोई बदलाव नहीं
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) में कोई बदलाव नहीं होगा। पार्टी के उम्मीदवार संतोष सुमन को फिर से मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
मुस्लिम मंत्री के तौर पर जमा खान
नीतीश की नई केबिनेट में मुस्लिम मंत्री के तौर पर मोहम्मद जमा खान का नाम सामने आ रहा है। नीतीश कुमार ने पिछली बार जमा खान को पार्टी में लेने के साथ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।
11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 10:35 बजे अपने आवास से गांधी मैदान के लिये रवाना होंगे। इसके थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर सीधे गांधी मैदान स्थित हेलीपैड पर उतरेगा, जहां 11:10 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके बाद 11:20 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 11:22 बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और 11:25 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर आगमन होगा। 11:30 बजे राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होगी और 12:10 बजे तक पूरा कार्यक्रम चलेगा। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट के लिये रवाना होंगे, जहां 12:35 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदाई समारोह में शामिल होंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास है
प्रचंड बहुमत से जीता NDA
बता दें कि बिहार की कुल 243 सदस्यीय विधानसभा में राजग ने 202 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जिसमें भाजपा को 89, जदयू को 85, लोजपा(रामविलास) को 19, हम को पांच और रालोमो को चार सीट मिलीं।

